अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एलएनएस क्लब और मैक्स हॉस्पिटल ने कार्यक्रम किया आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एलएनएस क्लब और मैक्स हॉस्पिटल ने कार्यक्रम किया आयोजित

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं के स्वास्थ्य और उनके सम्मान को लेकर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एलएनएस क्लब और मैक्स हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में मैक्स हॉस्पिटल के सेमिनार हॉल में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नलिनी गोसाई ने कहा कि इस तरह के जागरूकता अभियान होते रहना चहिए जो समाज को एक दिशा देते हैं। विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता ममता नागर ने ऐसे आयोजनों की महत्ता पर बल दिया और कहा कि समाज को इस तरह की आयोजन की जरूरत है।

कार्यक्रम में महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मैक्स हॉस्पिटल की डायरेक्टर और ीवक ऑब्स्ट्रक्टिक्स और गाइनी डॉ लूना पंत ने ओबेसिटी, मेनोपॉज, प्रेग्नेंसी, ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के तरीके और अन्य बीमारियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। ताकि महिलाएँ समय रहते सही कोई लापरवाही ना करे ।

डॉ. सीजल भाटिया ने प्लास्टिक सर्जरी के बढ़ते प्रचलन और इससे जुड़ी सावधानियों पर प्रकाश डाला, डॉ. प्रीति शर्मा ने हार्ट अटैक और कैंसर के बढ़ते मामलों पर जागरूक किया।

इस अवसर पर एलएनएस क्लब की अध्यक्ष शालू शर्मा ने बताया कि क्लब का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को एकजुट कर सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं को सम्मानित किया गया और एक छोटा सा पुरस्कार भी भेंट किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं में स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया, जिससे आम जनता को भी स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने का संदेश मिला।

इस मौके पर अध्यक्ष शालू शर्मा,सचिव प्रभा सलूजा, कोषाध्यक्ष नीतू ठाकुर, डिप्टी जिला चेयरपर्सन विजय बिष्ट जी जॉन चेयरपर्सन अमित शर्मा, माधवी, शिखा, लता , गंगा, हर्ष लता, सोना, पल्लवी,राधिका उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *