देहरादूनः दर्जा मंत्री कैलाश पंत ने ट्रैकिंग दल को दिखाई हरी झंडी

देहरादूनः दर्जा मंत्री कैलाश पंत ने ट्रैकिंग दल को दिखाई हरी झंडी

देहरादून। पर्यटन विभाग की ओर से धामी सरकार के तीन साल पूर्ण होने पर युवाओं में ट्रैकिंग, पर्यटन एवं नैचर के प्रति जागरुकता के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहशाही सर्वहितकारी इंटर कालेज राजपुर रोड में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य सलाहकार संविदा श्रम बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश पंत ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने राजपुर-मसूरी झड़ीपानी ट्रैकिंग मार्ग पर ट्रैकिंग दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान कैलाश पंत ने कहा कि धामी सरकार का जोर प्रदेश को पर्यटन का हब बनाने की तरफ है। धामी सरकार के बजट में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में पर्यटन को भी भरपूर महत्व दिया गया है। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए संरचना और अवस्थापना विकास के लिए प्रविधान किए हैं। आदि कैलाश, ओम पर्वत के दर्शन सुगम बनाने के लिए विशेष बजट की व्यवस्था की गई है।

टिहरी झील, हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर, शारदा रिवर फ्रंट परियोजना को केंद्र में रखकर पर्यटन विकास के प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार की ओर से पर्यटन क्षेत्र के लिए 450 करोड़ रुपये से अधिक के बजट का प्रविधान किया गया है। धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विकास और पौराणिक मंदिरों को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है। पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तराखंड के दूरस्थ जिलों में हेली.सेवाओं का विस्तार कर रहा है।

इस अवसर पर जिला पर्यटन अधिकारी सुनीता नौटियाल, नेचर इतिहास के जानकार अजय शर्मा, विद्यालय के प्राध्यापकगण समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *