Home उत्तराखंड देहरादूनः ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ विषय पर आयोजित किया गया प्रबुद्धजन सम्मेलन

देहरादूनः ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ विषय पर आयोजित किया गया प्रबुद्धजन सम्मेलन

37
0

देहरादून। शुक्रवार को सर्वे ऑफ इंडिया के ऑडिटोरियम हाथीबड़कला में एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर पर प्रबुद्ध जन सम्मेलन स्वर्णिम देव भूमि फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों से आए हुए प्रबुद्ध जनों का स्वागत अभिनंदन किया गया। उन्होंने कहा कि आज देश में एक बड़ी चर्चा एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर चल रही है जिसका एकमात्र उद्देश्य है एक राष्ट्र श्रेष्ठ राष्ट्र बनकर विकसित हो। देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए किस प्रकार यह विधेयक व्यापक रूप से सार्थक हो इसके लिए समाज में चर्चाएं हो रही है। यह विधेयक देश को आर्थिक रूप से एवं विकास को नई गति प्रदान करेगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने कि आज यहां इतनी बड़ी संख्या में प्रत्येक वर्ग से समाज से प्रबुद्ध जनों का आगमन हुआ इससे यह सिद्ध होता है कि आज समाज एक राष्ट्र एक चुनाव के अभियान मैं अपनी सहभागिता निभाने को तैयार है केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में 11 वर्षों के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक निर्णय हुए हैं और नए कई कीर्तिमान भी स्थापित हुए हैं। आज देश की आर्थिक व्यवस्था पांचवें पायदान पर है और आने वाले समय में मोदी जी के नेतृत्व में यह तीसरे पायदान पर होगी, इसके लिए एक राष्ट्र एक चुनाव एक महत्वपूर्ण पहल होगी ।

सीएम धामी ने कहा कि राज्य में हर वर्ष चुनाव आते हैं इससे हमारे राज्य की अर्थव्यवस्था पर बड़ा फर्क पड़ता है। हमारे सरकारी खजाने का खर्च बढ़ता है। साथ ही राज्य के कर्मचारियों को उनके कार्य में भी बाधा उत्पन्न होती है। आचार संहिता लगने के चलते वह मूल कार्यों से बाधा उत्पन्न होती है। नीति आयोग के अनुसार एक चुनाव के माध्यम से हमारे धनराशि में भी बचत होगी और अन्य सुविधाओं को बुनियादी रूप से नई गति प्रदान होगी।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने प्रदेश में समान नागरिकता कानून लागू कर उत्तराखंड प्रदेश देश में एक मिसाल के रूप में इतिहास रचने का काम किया है। जब देश आजाद हुआ तो हम सबको मालूम था कि लोकतंत्र के माध्यम से देश चलेगा और चुनाव के माध्यम से लोकतंत्र का निर्णय होगा। हम सबको मालूम है कि देश के पहले चुनाव में 17 करोड़ 32 लाख मतदाताओं के द्वारा लोकतंत्र को चुना गया था। परंतु आज 2024 के चुनाव में 96 करोड़ से भी ज्यादा मतदाताओं ने वोट कर लोकतंत्र बनाया है। आज यह महसूस हो रहा है कि लोकतंत्र को मजबूत रखने के लिए देश में एक राष्ट्र एक चुनाव होना चाहिए। देश की आवश्यकताओं को देखते हुए समय-समय पर कई कानून में बदलाव किए गए हैं चाहे वह आज शिक्षा का व्यापक रूप हो आवश्यकताओं के आधार पर हमने रिफॉर्म किए हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले 30 वर्षों में हमारा देश चुनावी मोड में रहा है और और इस तरह हर वर्ष चुनाव होता रहा है इससे कितना कार्य बाधित होता है इसका हमें एहसास करना चाहिए।

देश में बार-बार चुनाव होने पर देश को सबसे बड़ा यह नुकसान होता है कि देश का विकास महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित होता है विकास कार्य रुकते हैं कई योजनाएं पेंडिंग हो जाती है और समय के चलते योजनाओं को पूरा करने में अधिक खर्च होता है। मैं अगर महाराष्ट्र राज्य की बात कहूं तो समय-समय पर चुनाव होने के कारण 300 दिन आचार संहिता लगने के कारण कार्य बाधित रहे। प्रत्येक प्रदेश में बार-बार चुनाव होने के कारण आचार संहिता के द्वारा विकास कार्य रुक जाते हैं यह बड़ा सोचने का विषय है।

2024 के लोकसभा चुनाव के अंतर्गत अगर हम कार्य की बात कहें तो एक करोड़ कर्मचारियों को चुनाव में ड्यूटी हुई। अगर एक चुनाव होता है तो हम अपनी मेन पावर का सही उपयोग कर सकते हैं।

देश में एक राष्ट्रीय चुनाव होता है तो देश के अंदर राजनीति कम और विकास कार्य ज्यादा होंगे सभी देश के नेताओं को जनता के बीच में जाने का भरपूर मौका मिलेगा और उनके कार्य भी होंगे। फिर देश में चुनाव मंत्र विकास के आधार पर होगा। बार-बार चुनाव होने के कारण देश के शेयर मार्केट पर भी फर्क पड़ता है।

कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थित में पद्मश्री अनिल जोशी पद्मश्री कन्हैया लाल पोखरियाल पद्मश्री श्रीमती बसंती देवी प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार जी के द्वारा भी एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर सम्मेलन में विस्तृत चर्चा करते हुए लोकतंत्र को मजबूत करने राष्ट्र को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हम सब लोगों की अपनी एक आम भूमिका हो इसके लिए हमें लगातार अपने-अपने वर्गों में समाज के लोगों में जाकर परिचर्चा चर्चा कर जागरण का काम करना है। कार्यक्रम में मंच संचालन सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार गणेश जोशी सौरभ बहुगुणा, सौरभ थपलियाल महानगर मेयर, विधायक सविता कपूर दर्जाधारी मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला बलराज पासी विनय रोहिल्ला डॉ देवेंद्र भसीन श्रीमती विनोद उनियाल अनिल गोयल श्याम अग्रवाल सुरेन्द्र राणा विजेंद्र थपलियाल संकेत नौटियाल उमा नरेश तिवारी प्रदीप कुमार अक्षत जैन सुनील शर्मा गोविंद मोहन मोहित शर्मा रतन सिंह चौहान पूनम ममगई पवन त्रिपाठी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous articleसभी राज्यों को एनसीईआरटी से उपलब्ध हो पाठ्यपुस्तकेंः डॉ. धन सिंह रावत
Next articleउत्तराखंडः महिला कांग्रेस ने किया असम के सीएम हेमंत विस्वा शर्मा का पुतला फूंका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here