सितारगंज चीनी मिल को लेकर सीएम की बैठक, अगली पेराई सत्र तक शुरू होगी मिल

सितारगंज चीनी मिल को लेकर सीएम की बैठक, अगली पेराई सत्र तक शुरू होगी मिल

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार को सचिवालय में सितारगंज चीनी मिल के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आगामी पेराई सत्र तक सितारगंज चीनी मिल दोबारा शुरू की जाए। इसके लिए उन्होंने पूरी योजना जल्द बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि किसानों का हित हमारा पहला लक्ष्य होना चाहिए। सितारगंज में निर्मित इन्फ्रास्ट्रक्चर का सही उपयोग होना जरूरी है।

इससे गन्ना उत्पादकों को गन्ने की बिक्री में परेशानी नहीं होगी व अन्य लोगों के रोजगार भी बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सितारगंज चीनी मिल को आगामी पेराई सत्र से शुरू करने के लिए अभी से प्रक्रिया शुरू की जाय। इसके लिए टेक्निकल टीम एवं विशेषज्ञों की राय ली जा सकती है।

बैठक में विधायक सौरभ बहुगुणा, ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग के उपाध्यक्ष डा० एसएस नेगी, मुख्यमंत्री के तकनीकि सलाहकार डा० नरेंद्र सिंह, अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार, सचिव अमित नेगी, राधिका झा, निदेशक शुगर फेडरेशन चंद्रेश यादव, अपर सचिव डा० वी. षणमुगम आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *