ई-आफिस को हुए एक साल, कार्य प्रबंधन में आया है सुधार

देहरादून। प्रदेश में ई-आफिस को शुरू हुए एक साल पूरे हो चले हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने सचिवालय के कार्यो को जवाबदेय, प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए एक साल पहले ई-आफिस व्यवस्था शुरू की थी।

इस एक साल के दौरान अभी तक ई-आफिस के जरिये लगभग 5 हजार पत्रावलियों का निस्तारण हो चुका है। मुख्य मंत्री त्रिवेन्द्र रावत की इस पहल से जनसमस्याओं से जु़ड़े मामलों का तेजी से निस्तारण हो रहा है। पिछले एक साल में ई-आफिस व्यवस्था कार्यो में तेजी आई है और सरकारी स्तर पर कार्य प्रबंधन में सुधार देखने को मिला है। सुशासन की दिशा में त्रिवेन्द्र सिंह रावत की एक बड़ी पहल रही है।

ई-आफिस व्यवस्था के एक साल पूरे होने के मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने सचिवालय में 4 पत्रावलियों का निस्तारण किया। जिसमें देहरादून में स्थापित होने वाले शहीद स्मारक, खैरासैंण में सामुदायिक बारात घर की स्थापना, त्यूणी में फायर यूनिट की स्थापना और स्वास्थ्य विभाग में डाक्टरों से सम्बन्धित पत्रावली सम्मिलित रही।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने इस मौके पर कहा ई-आफिस व्यवस्था से सचिवालय के कार्यो में उत्तरदायी, प्रभावी और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित होगी। जन सरोकारों से जुड़े फाइलों के निस्तारण में तेजी आयगी और कार्य प्रबंधन में सुधार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *