सहसपुरः सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, दो घायल

सहसपुरः सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, दो घायल

विकासनगर। उत्तराखण्ड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामला देहरादून जिले सहसपुर थाना क्षेत्र का है। यहां लांघा रोड तिराहे के पास बाइक सवार तीन युवक ट्रक के नीचे आ गये। बताया जा रहा है कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। जिनमें से एक की मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक बाइक सवार तीन लोग रॉन्ग साइड से आने के कारण फिसल कर ट्रक के नीचे आ गए। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एम्बुलेंस से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जिनमें एक युवक को गम्भीर हालत में विकासनगर सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। दो लोगों का नजदीकी अस्पताल मे इलाज चल रहा है.

घायलों की पहचान आशिक(25) निवासी सहसपुर, फरमान( 24) फुरकत अली निवासी सहसपुर के रूप में हुई है. मृतक की पहचान आजम (21) वर्ष निवासी सहसपुर के रूप में हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *