आईएपीएम की नवीन प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, शक्ति सिंह बर्त्वाल प्रदेश संयोजक, लक्ष्मी प्रसाद महामंत्री नियुक्त

आईएपीएम की नवीन प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, शक्ति सिंह बर्त्वाल प्रदेश संयोजक, लक्ष्मी प्रसाद महामंत्री नियुक्त

देहरादून। दिनांक 25 जून 2025 को इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्रेस एण्ड मीडिया मैन (आईएपीएम) प्रदेश इकाई की बैठक देहरादून में आयोजित की। बैठक में वर्तमान में पत्रकार हितों एवं पत्रकारिता की चुनौतियों पर चर्चा की गई। प्रदेश इकाई के पुनर्गठन के क्रम में शक्ति सिंह बर्तवाल को सर्वसम्मति प्रदेश इकाई का प्रदेश संयोजक चुना गया। जबकि लक्ष्मी प्रसाद बडोनी को महामंत्री एवं सुनील दत्त शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा नवीन भारद्वाज, प्रियंका रावत, मीरा रावत व मनोज चौहान को कार्यकारिणी सदस्यों में शामिल किया गया।

इस मौके पर आईएपीएम के राष्ट्रीय महासचिव डॉ० दीन दयाल मित्तल ने नवनियुक्ति पदाधिकारियों शुभकामनाएं दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश इकाई की नवीन कार्यकारिणी प्रदेश के पत्रकारों की समस्याओं का समाधान और अधिकारों की रक्षा सशक्त रूप से उठाएगी।

प्रदेश इकाई के प्रदेश संयोजक शक्ति सिंह बर्त्वाल ने कहा कि वे पत्रकारों की आवाज को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने और उनके हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में पत्रकारिता अनेक चुनौतियों से जूझ रही है, ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षाए सम्मान और अधिकारों की रक्षा सर्वाेपरि है। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं। उन्हें केवल सुरक्षा ही नहीं, बल्कि सामाजिक सम्मान भी मिलना चाहिए। प्रदेश संयोजक ने बताया इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्रेस एंड मीडिया मां प्रेस काउंसिल आफ इंडिया द्वारा अधिसूचित राष्ट्रीय पत्रकार संगठन है जो प्रदेश हित में पत्रकारों के आवाज को प्रदान करेगा।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में संगठन की दिल्ली उत्तर प्रदेश उत्तराखंड हरियाणा पंजाब छत्तीसगढ़ राजस्थान गुजरात हिमाचल प्रदेश छत्तीसगढ़ बिहार झारखंड महाराष्ट्र उड़ीसा आंध्र प्रदेश केरल गोवा एंड दमन नगर हवेली एंड दमन द्वीप में संगठन उच्च स्तर पर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में ही जल्द सभी जनपदों में कार्यकारिणी का विस्तार कर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुलाई जाएगी जिसमें संगठन की नियम और विनियम के अनुसार चुनाव प्रक्रिया संपन्न करा कर प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव किया जाएगा।
इस दौरान पुष्कर सिंह नेगी, दीपक बहुगुणा, पवन नेगी, मनोज चौहान, पवन दीक्षित, समेत तमाम पत्रकारगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *