देहरादून। राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट को फिर से उत्तराखंड भाजपा की कमान सौंपी गई है। भाजपा की प्रांतीय परिषद की बैठक में पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने भट्ट के निर्वाचन की घोषणा की। महेन्द्र भट्ट लगातार रिपीट होने वाले पहले प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। वे प्रदेश भाजपा के 10वें अध्यक्ष बने हैं।
प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव में एकमात्र महेंद्र भट्ट का ही नामांकन हुआ था। राष्ट्रीय परिषद सदस्य के लिए पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह समेत आठ वरिष्ठ नेताओं का चुना गया है। मंगलवार को प्रांतीय परिषद की बैठक में केंद्रीय चुनाव अधिकारी हर्ष मल्होत्रा भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के निर्वाचित होने का औपचारिक ऐलान किया।
राष्ट्रीय परिषद सदस्य के लिए कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, अजय भट्ट, माला राज्य लक्ष्मी शाह व कल्पना सैनी ने नामांकन किया था। इन सभी नेताओं का राष्ट्रीय परिषद के लिए चुना गया।
