देहरादून। केन्द्रीय विद्यालय ओएलएफ के छात्र रूशील शर्मा का बास्केट बॉल में नेशनल लेवल के लिए चयन हुआ है। रूशील शर्मा स्कूल के एकमात्र छात्र है जिसका बास्केट बाल में नेशनल गेम के लिए चयन हुआ है। रूशील का चयन आईटीबीपी की बास्केट बॉल टीम के लिए हुआ है। अब उनकी टीम आईटीबीपी की टीम नेशनल गेम खेलने लखनऊ भेजेंगे।
नेशनल गेम में नाम आने से रूशील शर्मा के माता-पिता और पूरा परिवार में जश्न का माहौल है। उनके पिता संजीव शर्मा भाजपा महानगर में वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं। अपने बेटे की कामयाबी पर वे खुद को गौरवान्तिव महसूस कर रहे है। उन्होंने का उनकी बेटे की मेहनत रंग लाई है।वहीं स्कूल प्रशासन ने भी रूशील के नेशनल लेवल की टीम में चयन होने पर खुशी जाहिर की है।
