कीर्तिनगर। उत्तराखण्ड में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। बरसात के बीच उम्मीदवार गांव-गांव घर-घर जाकर समर्थन जुटा रहे हैं। दावों और वादों के दौर शुरू हो चुका है। कीर्तिनगर विकासखण्ड की जिला पंचायत खोला कड़ाकोट की बात करें तो यहां पर कपरौली गांव की रीना देवी ने भी अपनी दावेदारी पेश की हैं। भाजपा ने उनकी क्षेत्र में लगातार सक्रियता को देखते हुए पार्टी समर्थित उम्मीदवार घोषित किया है। उन्हें क्षेत्र में भरपूर समर्थन मिल रहा है। क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवार के तौर पर रीना देवी समाज के सभी तबके युवा, बुजुर्गाे और महिलाओं की पहली पंसद बन गई हैं।
गुरूवार को अपने प्रचार के क्रम में रीना देवी ने समर्थकों के साथ क्षेत्र के उर्मून, द्युली, पकन्या, बिनानी, बड़ोन में जन सम्पर्क किया। उन्होंने कहा यह मेरे लिए केवल एक चुनाव नहीं, बल्कि जनसेवा के संकल्प को साकार करने का अवसर है। बीजेपी का समर्थित उम्मीदवार बनाए जाने पर उन्होंने पार्टी हाईकमान और क्षेत्रीय विधायक विनोद कण्डारी का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने परिजनों का भी हृदय से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि वे लगातार जनता के बीच जा रही हैं। और युवाओं, महिलाओं बुजुर्गो सहित समाज के हर तबके का उन्हें समर्थन मिला रहा है।
