कीर्तिनगर। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कीर्तिनगर टिहरी गढ़वाल में विकासखंड कीर्ति नगर के समस्त हाई स्कूल एवं इंटर कॉलेज में कार्यरत शिक्षकों के द्वारा प्रधानाचार्य के पदों पर शत-प्रतिशत पदोन्नति तथा स्थानांतरण समर्थन में धरना प्रदर्शन किया गया। इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में विकासखंड कीर्ति नगर के दूरस्थ विद्यालयों के शिक्षक भी सरकार द्वारा शिक्षकों की मांगों की अनदेखी किए जाने के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एकत्रित हुए।
शिक्षकों ने आरोप लगाया प्रांत के समस्त शिक्षक दिनांक 18 अगस्त से चॉक डाउन हड़ताल पर है परंतु सरकार शिक्षकों की मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है जिस कारण छात्र-छात्राओं को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
राजकीय शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष श्री दिलबर रावत ने कहा कि प्रांत की 90 प्रतिशत विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद रिक्त हैं परंतु सरकार अपनी हठधार्मिता के कारण हजारों छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है।
पूर्व में प्रधानाचार्य के पद पर शत-प्रतिशत पदोन्नति से भरी जाती की मांग की गई थी जिस कारण सरकार को प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती परीक्षा निरस्त करनी पड़ी थी परंतु सरकार अपनी जिद पर अड़ी है।
ब्लॉक मंत्री कीर्ति नगर अजय धीमान में सरकार पर आरोप लगाया कि शिक्षक बजट 25 से 30 वर्षों से एक ही पद पर कार्य कर रहे हैं तथा कुछ शिक्षक इस पद से कार्य करते हुए सेवानिवृत हो चुके हैं परंतु सरकार ने पिछले 10 वर्षों से प्रवक्ता एवं प्रधानाचार्य पदों पर प्रमोशन पर लोग लगा रखी है।
पूर्व मंडलीय मंत्री शिव सिंह नेगी ने बताया कि यदि उनकी मांगों पर सरकार द्वारा गंभीरता से विचार नहीं किया जाएगा तो आंदोलन और तेज गति से किया जाएगा तथा 27 अगस्त को प्रत्येक जिला मुख्यालय तथा 29 को मंडल मुख्यालय और एक सितम्बर से शिक्षा निदेशालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
इसके अलावा पूर्व ब्लाक अध्यक्ष एवं वर्तमान संरक्षक सतीश बलूनी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राजेश सेमवाल तथा पूर्व ब्लॉक मंत्री संदीप मैथानी द्वारा भी अपने विचार रखे गए।
धरने पर विकासखंड की समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं ब्लॉक कार्य का कार्यकारिणी के मदन सिंह,श्रीमती आरती पवार, अंकित रावत, कुशलानंदपुरी,साब सिंह, गौतम शर्मा, रवींद्र भट्ट, कमलेश्वर प्रसाद थपलियाल, जगपाल चौहान, विपिन नौटियाल, देवेंद्र बिष्ट एवं ब्लॉक प्रवक्ता ओम प्रकाश बडोनी एवं श्री जगदीश साह उपस्थित रहे।
