चमोली के नंदानगर क्षेत्र में बादल फटा, कई भवन जमींदोज, 05 लापता

चमोली के नंदानगर क्षेत्र में बादल फटा, कई भवन जमींदोज, 05 लापता

 

नंदानगर। चमोली जिले में बारिश जाते जाते फिर कहर बरपा रहीं है। बुधवार रात को नंदानगर के फाली कुंतरी, सैंती कुंतरी, भैंसवाड़ा और धुर्मा के ऊपर पहाड़ी पर बादल फटने से क्षेत्र में तबाही मची है। वहीं सेरा में भी नुकसान की खबर है।

प्रारंभिक सूचना के अनुसार नगर पंचायत नंदानगर के वार्ड कुन्तरिल गाफाली मे भारी वर्षा के कारण मलबा आने से 06 भवन पूर्ण क्षतिग्रस्त हुए है। घटना में 05 लोग लापता है 02 को बचा लिया गया है।

एसडीआरएफ टीम नंदप्रयाग पंहुच गयी है, एनडीआरएफ भी नन्द प्रयाग के लिए गोचर से नन्दप्रयाग को रवाना हो गयी। सीएमओ द्वारा जानकारी दी गयी कि मेडिकल टीम, तीन 108 एम्बुलेंस मौके पर रवाना कर दी गयी हैं। नंदानगर तहसील के धुर्मा गांव मे भी भारी वर्षा के कारण 4-5 भवनों की क्षति की सूचना प्राप्त हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *