यूकेएसएसएससी की परीक्षाओं की पारदर्शिता पर फिर उठे गंभीर सवाल

यूकेएसएसएससी की परीक्षाओं की पारदर्शिता पर फिर उठे गंभीर सवाल

देहरादून। उत्तराखंड में बेरोजगारी और पारदर्शिता को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से रविवार को आयोजित स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा पर पेपर लीक हुआ है। यह दावा राज्य के बेरोजगार संघ की ओर से किया गया है, जिसने परीक्षा की निष्पक्षता पर सीधे तौर पर सवाल उठाए हैं।

बेरोजगार संघ के अनुसार, परीक्षा के दौरान ही लगभग 11ः30 बजे उनके पास प्रश्न पत्र पहुंच गया था, जो परीक्षा की समयसीमा से पहले ही पेपर के लीक होने की ओर इशारा करता है। संघ ने यह भी बताया कि परीक्षा समाप्त होने के बाद जब प्रश्न पत्र का मिलान किया गया, तो पाया गया कि प्रश्नों का पूरा सेट पहले से बाहर मौजूद था। यह दावा न सिर्फ परीक्षा प्रणाली पर, बल्कि आयोग की विश्वसनीयता पर भी बड़ा सवाल बनकर उभरा है।

आयोग की साख पर फिर सवाल
यूकेएसएसएससी की परीक्षाएं पहले भी पेपर लीक जैसे विवादों में घिर चुकी हैं। बीते वर्षों में आयोग की कई परीक्षाओं पर इसी प्रकार के आरोप लगे हैं, जिसके कारण आयोग की साख पहले से ही संदेह के घेरे में रही है। इस बार भी बेरोजगार संघ के दावे ने भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *