देहरादून। उत्तराखंड कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हुई है। बैठक में सरकार ने कुल 6 प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगाई है। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने फैसलों की जानकारी दी है।
इन 6 प्रस्तावों पर लगी कैबिनेट की मुहर
1 कृषि विभाग में एरोमेटिक प्लांट ज्यादा से ज्यादा लगाने का निर्णय। महक क्रांति को मिली मंजूरी। 1 हेक्टेयर पर 80 फीसदी सब्सिडी, 1 हेक्टेयर से ज्यादा पर मिलेगी 50 फीसद सब्सिडी। 91 हजार कृषकों द्वारा 22 हजार हेक्टेयर भूमि का
2 उत्तराखंड कारागार ढांचागत सुधार के बढ़ाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों के पद, आउटसोर्स के माध्यम से रखे जाएंगे कर्मी
3 पीएम आवास के तहत रुद्रपुर में बनाए जाने वाले भवनों के लिए राज्य सरकार देगी 27 करोड़
4 ऑनलाइन शिक्षा के लिए आठ पदों का किया गया सृजन। अब टीवी के माध्यम से भी होगी पढ़ाई
5 प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापकों को 2010 से पहले TET पास होने वाले अध्यापकों के लिए शिक्षा विभाग पुनर्विचार याचिका करेगी दायर, सुप्रीम कोर्ट ने पूरे देश के लिए दिया था निर्णय।
6 समाज कल्याण विभाग के तहत अंतरजातीय दिव्यांग से शादी करने पर बढ़ाया गया अनुदान, पहले 25000 मिलती थी धनराशि अब 50000 देने का निर्णय।
