सिंगर कैलाश ने गाया ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर गाना’

सिंगर कैलाश ने गाया ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर गाना’

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग पिथौरागढ़ ने विभिन्न कार्यक्रमों के साथ ही एक रैली का आयोजन किया गया। रैली को को जिलाधिकारी डा० विजय कुमार जोगदण्डे ने झंडी दिखाकर रवाना किया। ये रैली नगर के गुप्ता तिराहा केएमओयू स्टेशन, नया बाजार, गांधी चैक होते हुए जिला पंचायत सभागार में समाप्त हुई। इसके उपरांत जिला पंचायत सभागार में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें घनश्याम ओली फाउंडेशन द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं जिला प्रशासन के तत्वाधान में तैयार किया गया जनार्दन उप्रेती द्वारा रचित एवं कैलाश कुमार द्वारा गाया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना से संबंधित प्रेरणादायक गीत का विमोचन जिलाधिकारी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर बाल विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण मिशन योजना के तहत बनाए गए कैलेंडर का भी विमोचन जिलाधिकारी द्वारा किया गया। उक्त कैलेंडर में गर्भवती महिलाओं तथा धात्री महिलाओं एवं नवजात बच्चों के पोषण से संबंधित जानकारियां भी दी गई है। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों, शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं को एवं शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका में कार्य करने वाले 12 स्कूलों को बेटी बचाओ योजना के तहत ₹10000 प्रति स्कूल दिया गया। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा कोविड-19 कंट्रोल रूम में कार्य करने वाले रेड क्रॉस सोसाइटी के 11 सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा उक्त कार्यक्रम में बालिका लिंगानुपात मैं गिरावट पर नजर रखने एवं बालिका शिक्षा में कार्य करने हेतु आवश्यक निर्देश विभाग को दिए गए। इसके अतिरिक्त जनपद में हो रहे बाल विवाह पर रोक लगाने एवं बाल विवाह करने के उपरांत कठोर दंड की कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय गौरव,मुख्य शिक्षा अधिकारी, अशोक कुमार जुकरिया, बाल विकास परियोजना अधिकारी समेत आंगनबाड़ी कार्यकर्ती एवं एएनएम प्रशिक्षणार्थी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *