खेल महाकुंभ-2026 की तैयारियां तेज, 1 सितंबर से 30 अक्तूबर तक होगा आयोजन; शेड्यूल जारी

देहरादून: युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत आयोजित होने वाले “खेल महाकुंभ-2026 मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी” की रूपरेखा निर्धारित कर दी है। खेल महाकुंभ का आयोजन न्याय पंचायत, विधानसभा क्षेत्र, संसदीय क्षेत्र और राज्य स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से किया जाएगा।

न्याय पंचायत स्तर की स्थानीय जनप्रतिनिधि खेलकूद प्रतियोगिताएं 1 से 10 सितंबर 2026 तक आयोजित होंगी। इसके बाद 11 से 20 सितंबर तक विधानसभा स्तर पर विधायक चैम्पियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिताएं तथा 21 से 30 सितंबर तक संसदीय क्षेत्र स्तर पर सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। राज्य स्तर की मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिताएं 10 सितम्बर से 30 अक्तूबर 2026 तक होंगी।
संसदीय क्षेत्र स्तर पर मलखम्ब, रस्साकसी, गोली (कंचा), फुटबॉल और बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं सीधे आयोजित होंगी। इसके साथ ही विधानसभा स्तर से चयनित खिलाड़ियों को भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *