अटल उत्कृष्ट स्कूलों में शिक्षकों के तबादले पर सवाल, 5 साल की तैनाती के बाद 2 महीने में ट्रांसफर

देहरादून:   प्रदेश के अटल उत्कृष्ट स्कूलों में शिक्षकों की पांच साल के लिए तैनाती की जाती है लेकिन जिन शिक्षकों की दो महीने पहले तैनाती की गई, उनमें से ही कुछ शिक्षकों के तबादले कर दिए गए हैं। शिक्षा विभाग में अनुरोध के आधार पर शिक्षकों के तबादलों में अटल उत्कृष्ट स्कूलों के शिक्षकों के तबादलों पर कुछ शिक्षकों का कहना है कि इससे अन्य शिक्षकों को नुकसान हुआ है।

वहीं, इन तबादलों में सुगम-दुर्गम का आधार न होने से 20 साल से दुर्गम क्षेत्र में तैनात शिक्षकों को इसका लाभ नहीं मिला। तबादलों के लिए विभाग में काउंसलिंग भी नहीं की। जबकि तबादलों के लिए तय मानकों को भी सार्वजनिक नहीं किया।

लिपिकीय त्रुटि या कुछ और

तबादलों में कुछ शिक्षिकाओं के तबादले का आधार पत्नी की बीमारी लिखा गया है। ऐसा नहीं की किसी एक प्रकरण में ऐसा है बल्कि तीन से चार शिक्षिकाओं के नाम और स्कूल के आगे पत्नी की बीमारी लिखा है। जो लिपिकीय त्रुटि है या कुछ और यह जांच का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *