कल्जीखाल में त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधि संवाद एवं विकास संकल्प सेवा सेतु सम्मेलन आयोजित

प्रेस विज्ञप्ति
कल्जीखाल में त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधि संवाद एवं विकास संकल्प सेवा सेतु सम्मेलन–2026 आयोजित
पौड़ी गढ़वाल, 10 अक्टूबर 2026। पंचायती राज विभाग, उत्तराखंड के सौजन्य से विकासखंड परिसर, कल्जीखाल में त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधि संवाद एवं विकास संकल्प सेवा सेतु सम्मेलन–2026 के अंतर्गत एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय क्षमता विकास एवं अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रिपब्लिक फाउंडेशन सोसाइटी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय हेमंत द्विवेदी (राज्य दर्जा मंत्री), विशिष्ट अतिथि संजय पटवाल (ज्येष्ठ प्रमुख, कल्जीखाल) एवं दीपक असवाल (कनिष्ठ प्रमुख, कल्जीखाल) की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों को ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP), सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) के स्थानीयकरण और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।
सम्मेलन में जनप्रतिनिधियों को इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में नियमित व सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि वे अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की सटीक जानकारी हासिल कर अपने गांव के समग्र विकास को आगे बढ़ाने का दृढ़ संकल्प ले सकें। खुले संवाद सत्र के दौरान प्रतिनिधियों ने योजनाओं को धरातल पर कैसे लागू किया जाए, प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सुगम बनाकर विकास कार्य कैसे संपन्न किए जाएं तथा बजट का प्रभावी सदुपयोग कैसे हो, इसको लेकर महत्वपूर्ण सवाल पूछे, जिनका अतिथियों व विषय विशेषज्ञों ने व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किया।
प्रशिक्षण के दौरान ग्राम स्तर पर सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) की प्राप्ति, स्वच्छता बनाए रखने के उपायों तथा जनसहभागिता के माध्यम से कम खर्च या नि:शुल्क तरीकों से गांव व सार्वजनिक परिसंपत्तियों के बेहतर रख-रखाव पर विशेष चर्चा की गई। इसके साथ ही गांवों में बच्चों व युवाओं के अध्ययन के लिए ग्राम पुस्तकालयों की स्थापना, आंगनवाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण और नियमित स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन पर जोर दिया गया। सम्मेलन में सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार व स्वरोजगार के अवसर सृजित करने तथा युवाओं को मुख्यधारा से जोड़कर गांव के विकास में भागीदार बनाने का संकल्प लिया गया।
आयोजक: रिपब्लिक फाउंडेशन सोसाइटी
सौजन्य: पंचायती राज विभाग, उत्तराखंड
स्थान: विकासखंड परिसर, कल्जीखाल, पौड़ी गढ़वाल
दिनांक: 10 अक्टूबर 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *