देहरादून। भाजपा वरिष्ठ नेता दिनेश रावत ने शनिवार को कैन्ट विधान सभा क्षेत्र के तहत आकाशदीप कालोनी में जरूरतमंद लोगों को कम्बल बांटे। उन्होंने आकाशदीप कालोनी में हुए इस कार्यक्रम में त्रिवेन्द्र सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी लोगों को दी। उन्होंने प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी उपस्थित लोगों को बताया। तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओ का लाभ उठाने के लिए उपस्थित लोगों को प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियों पर आधारित विकास पुस्तिका का भी वितरण किया। दिनेश रावत क्षेत्र के लोकप्रिय समाजसेवी हैं। वे लाकडाउन से लगातार क्षेत्र में गरीब और जरूरतमंद लोगों को मास्क और दवाइयां वितरण में जुटे हुए हैं।
इस अवसर पर अरविंद पंत, हरिओम ओमी जी महामंत्री, सुमन सिवाय, हर्ष पति गोदियाल, मीनाक्षी गोदियाल, मंडल अध्यक्षा मनजीत गुजराल, बूथ अध्यक्ष राखी, मंडल मंत्री शालू वर्मा, राजश्री जादौन, मीडिया प्रभारी अंशिता शर्मा, और भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलशन कुकरेजा, भुवनेश कुकरेजा, सुभाष चावला, विजय भंडारी आदि उपस्थिति रहे।


