गंगा स्नान से लौटते समय भीषण हादसा, ऑटो की ट्रक से टक्कर में महिला की मौत; कई घायल

बिहार के भोजपुर में आरा-छपरा हाईवे पर हुआ हादसा, ऑटो में सवार सभी महिलाएं गंगा स्नान कर घर लौट रही थीं।

खबर: बिहार के भोजपुर जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कोईलवर थाना क्षेत्र के आरा-छपरा हाईवे पर जमालपुर ग्रामीण बैंक के पास गंगा स्नान कर लौट रही महिलाओं से भरे ऑटो की सड़क किनारे खड़े ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक महिलाएं घायल हो गईं।

मृतका की पहचान बुजान देवी (45), निवासी करजा, फरहंगपुर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सभी महिलाएं बबुरा से गंगा स्नान करने के बाद ऑटो से अपने गांव लौट रही थीं। इसी दौरान जमालपुर ग्रामीण बैंक के पास ऑटो अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गया।

टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो में सवार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सभी घायलों को तत्काल कोईलवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *