सीएम त्रिवेन्द्र का मिशन गैरसैंण, अब गैरसैंण में खुलेगी आईआरबी की बटालियन

सीएम त्रिवेन्द्र का मिशन गैरसैंण, अब गैरसैंण में खुलेगी आईआरबी की बटालियन

देहरादून। गैरसैण का विकास मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। गैरसैण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने के बाद त्रिवेन्द्र सरकार गैरसैण के विकास को लेकर काफी संजीदा है। अभी हाल ही गैरसैण में त्रिवेन्द्र बजट सत्र गैरसैण चलाने का फैसला लिया है। वहीं अब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैण में इंडियन रिजर्व बटालियन की तीसरी बटालियन खोलने का ऐलान किया है।

सीएम रावत ने यह घोषणा सोमवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित पुलिस वार्षिक सम्मेलन में की। इस सम्मेलन में शिरकत करते हुए सीएम त्रिवेन्द्र रावत ने कहा कि पुलिस विभाग को मजबूती प्रदान करने के लिए इसका आधुनिकीकरण जरूरी है। उन्होंने प्रदेश की 5 पुलिस लाइनों के उच्चीकरण किया जाने पर सहमति जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *