अब सभी पुलिस के जवानों को मिलेगा साप्ताहिक अवकाश, कब से होगा ये फैसला लागू? जानें

अब सभी पुलिस के जवानों को मिलेगा साप्ताहिक अवकाश, कब से होगा ये फैसला लागू? जानें

देहरादून। पुलिस अधिकारियों के सम्मेलन के समापन हो गया। समापन सत्र में सम्मेलन में पुलिस की भविष्य की कार्ययोजना में पुलिस के आला अधिकारियों ने अपने विचार रखे। समापन सत्र में पुलिस महानिरीक्षक कुम्भ मेला ने महाकुम्भ मेले में यातायात प्रबंधन, भीड़ प्रबंधन तथा असमाजिक एवं राष्ट्रविरोधी तत्वों के सम्बन्ध में की गई तैयारियों और पुलिस व्यवस्था को लेकर प्रेजेंटशन दिया।

सम्मेलन के समापन सत्र में डीजीपी अशोक कुमार ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को स्मार्ट बनाना एवं पुलिस की दक्षता को बढ़ाना हमारी प्राथमिकता में है। हम सभी लोकसेवक हैं। हमें पब्लिक को डिलीवरी देनी है, जिसके लिए हमें परफार्म करना है। अपने दायित्वों का निर्वहन दृढता परन्तु विन्रमता के साथ पीड़ित को केन्द्र में रखकर करें।

पुलिस कर्मियों के मनोबल एवं कार्यदक्षता को लेकर सम्मलेन में कई फैसले दिया है। सबसे महत्वपूर्ण फैसला पुलिसकर्मियों के साप्ताहिक अवकाश को लेकर रहा है। अब 1 मई से प्रदेश के सभी जनपदों में थाना, चैकी, पुलिस लाइन में नियुक्त कांस्टेबल और हैडकांस्टेबल रैंक को साप्ताहिक अवकाश मिलेगा। पुलिस लाइन और पीएसी वाहिनियों की बैरकों के नाम प्रदेश की नदियों एव पर्वत के नाम रखे जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *