युवा पत्रकार विकास बाबू शर्मा नहीं रहे

युवा पत्रकार विकास बाबू शर्मा नहीं रहे

देहरादून। रिपब्लिक भारत के जाने-माने पत्रकार एवं न्यूज एंकर विकास बाबू शर्मा अब नहीं रहे। कोरोना से संक्रमित होने के चलते गुरूवार को उनका निधन हो गया। उन्होंने टीवी 100 न्यूज चैनल से सक्रिय पत्रकारिता में कदम रखा और देश के तमाम न्यूज चैनल में अपनी सेवाएं दी। मौजूदा समय में वे रिपब्लिक भारत में सेवाएं दे रहे थे।

कानपुर से ताल्लुक रखने वाले विकास बाबू को रिपब्लिक भारत के कार्यक्रम ‘ये भारत की बात है’ शो से काफी प्रसिद्धि मिली। उन्होंने माखन लाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के नोयडा कैम्पस से पत्रकारिता की पढ़ाई की। युवा पत्रकार के असमय चले जाने से पत्रकारिता को बड़ा नुकसान हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *