
देहरादून। लच्छीवाला टोल प्लाजा में बदइंतजामी के चलते राहगीरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लच्छीवाला टोल प्लाजा में सम्बन्धित विभाग ने अचानक गुरूवार को बिना सूचना टोल टैक्स वसूली शुरू कर दी है। पूर्व सूचना ना होने के चलते वहां से गुजरने वालों को खासी दिक्कतें पेश आ रही है। खास तौर पर इस रुट पर रोजाना आवागमन करने वाले स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े कर्मचारियों को भारी दिक्कते उठानी पड रही है।
गुरूवार को टोल टैक्स वसूली का पहला दिन है। सम्बन्धित विभाग आधी-अधूरी तैयारी के साथ टैक्स वसूली के लिए बैठ गया। लच्छीवाला टोल टैक्स में मौजूद राहगीरों के मुताबिक टैक्स वसूली की कोई पूर्व में सूचना नहीं दी गई। एक तरफ सरकार पेपरलैस वर्क की बात कर रही वहीं दूसरी ओर टौल प्लाजा में मौजूद कर्मचारी पास बनाने के लिए फोटोस्टेट काॅपी मांग रहे हैं। टोल प्लाजा में भारी जाम की स्थिति बनी हुई है।
