त्रिवेन्द्र होंगे विधान सभा 2022 में भाजपा का सीएम चेहरा

त्रिवेन्द्र होंगे विधान सभा 2022 में भाजपा का सीएम चेहरा

देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 सीएम त्रिवेन्द्र के चेहरे पर ल़ड़ेगी। पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और राज्य सभा संासद अनिल बलूनी ने एक निजी चैनल को दिए बयान में बताया कि त्रिवेन्द्र सिंह रावत 2022 में होने वाले विधान सभा में भाजपा का सीएम का चेहरा होंगे। उन्होंने कहा कि त्रिवेन्द्र के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में रिकार्ड तोड़ विकास के कार्य हुए हैं। उन्होंने राज्य से जुड़े तमाम मिथकों को तोड़ा है। सांसद बलूनी ने कहा कि त्रिवेन्द्र के नेतृत्व में भाजपा ऐतिहासिक विजय दर्ज कराएगी।

राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी अपने पैतृक गांव के दौरे पर है। उनके इस हालिया बयान ने एक बार साबित कर दिया है कि त्रिवेन्द्र रावत में करिश्माई नेतृत्व क्षमता है। जानकारों का कहना है कि त्रिवेन्द्र रावत राजनीति के अजातशत्रु हैं। त्रिवेन्द्र रावत की कार्यशैली और नेतृत्व से उनके धुरविरोधी और विपक्ष भी कायल है।

हाल ही में त्रिवेन्द्र रावत के दौरे को काफी महत्वपूर्ण बना जा रहा है। दिल्ली से लौटकर आए त्रिवेन्द्र रावत राज्य को लेकर कई सौगातें लेकर आये साथ ही केन्द्रीय नेतृत्व ने उनपर भरोसा भी जताया।
त्रिवेन्द्र सरकार ने जिस प्रकार से राज्य में हर क्षेत्र और वर्ग के लिए काम किया है उससे जनता और हाईकमान का उनपर भरोसा बड़ा है। उनके जीरो टाॅलरेंस की नीति ने राज्य को देश की अगले पांत की राज्यों में लाकर खड़ा कर दिया है।

राज्य सभा अनिल बलूनी के हालिया बयान ने जब तब उठ रहे नेतृत्व परिवर्तन और 2022 में भाजपा के सीएम चेहरा पर उठ रही अटकलों पर पूरी तरह विराम लगा दिया है। साफ हो गया है कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव सीएम त्रिवेन्द्र के चेहरे पर ही लड़ेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *