कौशिक को प्रदेश भाजपा की कमान

कौशिक को प्रदेश भाजपा की कमान

देहरादून। भाजपा ने प्रदेश संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश भाजपा में प्रदेश के इतिहास में पहली दफा किसी मैदानी नेता को पार्टी का अध्यक्ष बनाया है। इससे पहले प्रदेश भाजपा की कुर्सी कभी कुमांऊ तो कभी गढ़वाल जिलों के खाते में जाती रही है।

मदन कौशिक भाजपा के वरिष्ठ नेता है। उत्तराखण्ड के मैदानी जिले हरिद्वार से ताल्लुक रखते है और त्रिवेन्द्र सरकार में शहरी विकास मंत्री रहे हैं।

पार्टी ने मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को सरकार में शामिल करने के संकेत दिए हैं। बंशीधर भगत ने मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर शुभकामनाएं दी हैं। मदन कौशिक को पार्टी अध्यक्ष बनाये जाने के बाद हरिद्वार जिले और कुमाऊं से एक अतिरिक्त मंत्री मिल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *