सुबोध बने सरकार के शासकीय प्रवक्ता

सुबोध बने सरकार के शासकीय प्रवक्ता

देहरादून। उत्तराखण्ड सरकार ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को नया शासकीय प्रवक्ता नियुक्ति किया है। इससे पहले ये जिम्मेदारी पूर्व शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक निभा रहे थे।

नेतृत्व परिवर्तन के साथ ही मदन कौशिक संगठन में प्रदेश अध्यक्ष के पद पर ताजपोशी के बाद नये शासकीय प्रवक्ता को लेकर कयास लगाये जा रहे थे। लेकिन आज सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सुबोध उनियाल को शासकीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। सरकार के तमाम तरह की जानकारियों को मीडिया से साझा करने की जिम्मेदारी अब कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *