सल्ट का संग्रामः भाजपा और कांग्रेस ने घोषित किये प्रत्याशी

सल्ट का संग्रामः भाजपा और कांग्रेस ने घोषित किये प्रत्याशी

देहरादून। सल्ट उपचुनाव के लिए कांग्रेस, भाजपा और उक्रांद ने अपने पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सत्तारूढ़ भाजपा ने महेश जीना को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस ने विधानसभा 2017 के चुनाव में उपविजेता रही गंगा पंचोेली को उम्मीदवार घोषित किया है। प्रदेश के एकमात्र क्षेत्रीय दल उक्रांद ने दो दिन पहले ही मोहन उपाध्याय को पार्टी प्रत्याशी घोषित कर दिया। सल्ट विधानसभा का उपचुनाव 17 अप्रैल को होना है।

कांग्रेस ने 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी रहीं गंगा पंचोली को फिर उम्मीदवार घोषित किया है। गंगा पंचोली पिछले चुनाव में बीजेपी को कड़ी टक्कर दे चुकी हैं। वह करीब 2600 वोटों के मामूली अंतर से हारीं थी। वहीं भाजपा प्रत्याशी की बात करें तो महेश जीना सल्ट के विधायक रहे स्व सुरेंद्र सिंह जीना के भाई हैं। भाजपा ने सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे विधायक के निधन से रिक्त हुई सीट पर उनके ही स्वजन को मैदान में उतारा है।

उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए मोहन उपाध्याय को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने कहा कि दल पूरे दमखम के साथ सल्ट विस का उपचुनाव लड़ेगा। पलायन, रोजगार व क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जनता के बीच जाएगा और प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन जुटेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *