पिथौरागढ़ से शहीद आश्रितों का सरकारी नौकरी में समायोजन

पिथौरागढ़ से शहीद आश्रितों का सरकारी नौकरी में समायोजन

देहरादून। प्रदेश सरकार ने शहीदों के आश्रितों के लिए सरकारी नौकरी समायोजन के तहत पिथौरागढ़ जिले में दो शहीद आश्रितों को सरकारी सेवा में समायोजित कर दिया है।
जिला प्रशासन इसको प्रक्रिया को लेकर अंतिम रूप दे दिया है। लाभार्थियों में एक शहीद की धर्मपत्नी व दूसरी बहन है। प्रदेश में शहीद की विधवाओं व उनके आश्रितों को सरकारी सेवा में समायोजन की योजना है।

इस योजना के तहत पिथौरागढ़ तहसील के मूनाकोट निवासी शहीद लाॅसनायक गोविंद प्रकाश चंद्र की पत्नी सुनीता तथा गंगोलीहाट तहसील के ग्राम बड़ेना निवासी शहीद सिपाही राजेंद्र सिंह की बहन खीमा का समायोजन किया गया है।

इस पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने कहा कि देश रक्षा में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। शहीदों की विधवाओं व आश्रितों की मदद के लिए हर संभव प्रयास सरकार की ओर से किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *