कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी हुए कोरोना पाॅजीटिव

देहरादून। उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कोविड संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये ये जानकारी साझा की। कोविड पाॅजीटिव रिपोर्ट के बाद गणेश जोशी आइसोलेट हो गये।

गणेश जोशी ने दो सप्ताह पहले ही कोविड वैक्सीन ले चुके हैं। गणेश जोशी शहर में दर्जनों कार्यक्रमों में हिस्सा ले चुके है। इस खबर से गणेश जोशी के समर्थकों और उनके सम्पर्क में आये लोगों की बैचेनी बढ़ गई है।

गणेश जोशी ने अपने संदेश में बताया कि वे पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं उन्होंने अपने सम्पर्क में आये लोगों से कहा कि वे सावधानी बरतते हुए अपना कोविड की जांच कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *