पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बड़कोट में शिक्षक कर्मचारियों की बैठक

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बड़कोट में शिक्षक कर्मचारियों की बैठक

बड़कोट। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन, नौगांव इकाई की रविवार को एक आवश्यक बैठक हुई। बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि जब तक शिक्षक कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ नहीं मिलता तब तक इसके लिए ब्लाक से लेकर राष्ट्रीय स्तर आंदोलन जारी रहेगा।

राजकीय इण्टर कालेज बड़कोट में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता कुलदीप सिंह रांगर ने की। बैठक में आए हुए शिक्षक कर्मचारियों ने अपने संबोधन में एक ही बात पर जोर दिया कि जब तक हम उनको पुरानी पेंशन योजना का लाभ नहीं मिलता है तब तक इसी प्रकार से ब्लॉक से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक आंदोलन जारी रहेगा।

इस दौरान वक्ताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार अपने निर्वाचित प्रतिनिधियों जैसे सांसद विधायक के प्रतिनिधियों को अल्प समय के लिए निर्वाचित होने पर भी पेंशन का लाभ देती है वैसे ही सरकारी कर्मचारियों को भी पेंशन का लाभ दिया जाए।

वक्ताओं ने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि 2004 के बाद नियुक्त शिक्षक कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए। सभा को जय देव राणा, अवतार सिंह चैहान, बिजेंदर विश्वकर्मा आदि ने संबोधित किया।
इसके पश्चात एनएमओपीएस की शाखा इकाई का विस्तार किया गया जिसमें मुख्य संरक्षक श्री अवतार सिंह चैहान, विनोद सवाल,हरिलाल राज,वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश रावत ,उपाध्यक्ष केवल सिंह, कुलदीप रावत ,महिला उपाध्यक्ष ,श्रीमती अनीता चैहान एवं सुनीता शाह महिला मंत्री, शिखा तोमर, मंत्री अनिल कुमार व प्रताप राणा सचिव दिनेश दरियाल, मोहन राणा सलाहकार सुभाष शाह मीडिया प्रभारी विनोद ,पुष्पा राणा ,विधिक सलाहकार गोपाल राणा, संप्रेक्षण गोकुल भंडारी ,जोगी लाल और मनीष असवाल को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।

विस्तारीकरण के पश्चात एनएमओपीएस शाखा इकाई के अध्यक्ष कुलदीप सिंह रांगड़ ने सभी को साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम संचालन मनीष असवाल, जयदेव सिंह चैहान के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य रूप से सोभाना थापा, वासुदेव रावत, प्रदीप तोमर ,हरदेव असवाल ,पुष्पा रमोला, मुनि रावत, रीना रावत रोशनी राणा ,दिनेश सेमवाल, शैलेंद्र पवार, प्रकाश विश्वकर्मा, श्याम लाल प्रेमी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *