एनसीसी कैडेट्स ने चलाया प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान

देहरादून। डीबीएस(पीजी) कालेज के एनसीसी गल्र्स कैडेट्स ने को प्लास्टिक उपयोग ना करने के लिए आम लोगों को जागरूक किया। गल्र्स कैडेट्स ने लोगों से बातचीत कर पर्यावरण को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान को बताया। उन्होंने पोस्टर के जरिये भी स्थानीय लोगों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान बताये। इस दौरान ने लोगों को कम से कम प्लास्टिक का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

इन कैडेट्स ने स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन कर अपने शहर और क्षेत्र को साफ-सुधरा बनाने का बीड़ा उठाया है। इस स्वच्छता कार्यक्रम में देहरादून समूह के तहत डी.बी.एस (पी.जी) कॉलेज में १२६ कैडेट्स ने हिस्सा लिया।

इन कैड्ेटस ने अपने विचारों को जनसामान्य तक पहुंचाने के लिए वीडियो भी बनाई, जिसे सोशल मीडिया में भी प्रचारित किया गया। इस कार्यक्रम में य ११ उत्तराखंड बालिका वाहिनी ( ए.एन.ओ) डॉक्टर महिमा श्रीवास्तव की भी मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *