देहरादून। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहे बच्ची सिंह रावत का निधन हो गया है। स्वास्थ्य खराब होने के चलते ऋषिकेश एम्स में उनका इलाज चल रहा था। जहां रविवार को उन्होंने आखिरी सांस ली।
बच्ची सिंह रावत अल्मोड़ा से चार बार सांसद रहे। वे उत्तर प्रदेश के दौरान विधायक भी रहे। अटल सरकार में वे रक्षा राज्यमंत्री भी रहे। उनके निधन पर भाजपा ने शोक व्यक्त किया है।
