कोरोना को देखते हुए विभागों के स्थानांतरण स्थगित

देहरादून। कोविड के कहर को देखते हुए सीएम तीरथ रावत ने पुलिस एवं दूसरे विभागों में स्थानांतरण को अगले आदेशों तक स्थगित कर दिया है। इसमें पुलिस एवं अन्य विभागों के प्रशासनिक एवं अनुकम्पा के आधार पर हुए स्थानांतरण को छोड़कर शेष सभी स्थानांतरणों को अग्रिम आदेशों तक टाल दिया गया है।

इसी प्रकार पुलिस विभाग में एसीपी के संबंध में प्राप्त विभिन्न प्रत्यावेदनों के निस्तारण हेतु अपर मुख्य सचिव, कार्मिक की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई है, जिसमें सचिव वित्त, सचिव गृह और पुलिस महानिदेशक सदस्य रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *