हरिद्वार। हरिद्वार महाकुम्भ को तम्बाकू मुक्त महाकुंभ बनाने का अभियान सफलतापूर्वक चल रहा है। इसके लिए दिसम्बर २०२० में ही तम्बाकू मुक्त कुम्भ आयोजन हेतु उत्तराखंड स्वाथ्य विभाग ने निर्देश जारी किया गया था। इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं गैर सरकारी संस्था ने काफी तैयारियां की थी। २६ मार्च 21 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हरिद्वार जिला तम्बाकू नियंत्रण जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में तम्बाकू मुक्त कुम्भ मनाने का फैसला लिया गया।
द यूनियन एवं बालाजी सेवा संस्थान ने श्रद्धालुओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया। जिसके तहत कुम्भ मेला क्षेत्र में एवं प्रवेश द्वार पर तम्बाकू नियंत्रण के लिए बैनर, पोस्टर, होर्डिंगस लगाए गए।
इस कुम्भ की सफलता के लिए कुम्भ शुरू होने से पहले हरिद्वार जिला तम्बाकू सेल की मदद से सभी संबधित विभागों का प्रशिक्षण कार्यक्रम किये गए। कोटपा अधिनियम को कड़ाई से पालन हेतु सभी थानों के अधकारियों का स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर प्रशिक्षण दिया गया। ये प्रशिक्षण डा० जे०एस० राणा (रीजनल डिप्टी डायरेक्टर, द यूनियन) के द्वारा दिया गया। मेला में तैनात सभी पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियो का वरचुअल प्रशिक्षण दिया गया ताकि कोई भी व्यक्ति कुम्भ के दौरान तम्बाकू उत्पाद का उपयोग न करें।
बालाजी सेवा संस्थान के आह्वान पर बहुत से स्वयं सेवी संस्थाओं ने ने वॉयलटीर्स प्रदान किये। लगभग 250 स्वयंसेवियों ने तंबाकू फ्री कुम्भ की टी शर्ट एवं कैप लगा कर लोगो को जागरूक कर रहे है एवं पुलिस को मदद कर रहे है।
बालाजी सेवा संस्थान के निदेशक अवधेश कुमार ने बताया की इस कैंपेन को शुरू करने से पहले कई धर्म गुरु एवं अखाडां़े से संपर्क किया गया। उन सभी ने इस अभियान में अपना नैतिक समर्थन दिया। मेला अधिकारी दीपक रावत ने तम्बाकू मुक्त महाकुम्भ का ऑडियो एवं वीडियो जारी किया। कुम्भ को तम्बाकू मुक्त बनाने के लिए रेडियो कार्यक्रम, सेल्फी स्टैंड, तम्बाकू मुक्त कुम्भ के लिए हस्ताक्षर अभियान चलागया गया। जिसमे हजारो लोग, साधु संत, पुलिस, यूथ हैल्थकर्मी, सोशल एक्टिविस्ट एवं वालंटियर्स ने भाग लिया।
बालाजी एवं यूनियन द्वारा तैयार किया गया स्पेशल मास्क जिसमे प्रिंटेड है ‘तम्बाकू मुक्त कुम्भ’ एवं ‘नो स्पिटिंग एंड नो स्मोकिंग’ लगभग २० हजार मास्क वितरित किये गए। देश में पहली बार हरिद्वार महाकुम्भ तम्बाकू मुक्त सफलता पूर्वक किया जा रहा है

