सीएम तीरथ ने किया कोविड केयर सेंटर का औचक निरीक्षण

सीएम तीरथ ने किया कोविड केयर सेंटर का औचक निरीक्षण

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री तीरथ रावत ने बुधवार को अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर, देहरादून में बनाये गये कोविड केयर सेंटर का औचक निरीक्षण किया। अभी इस सेंटर की क्षमता 450 बेड है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर यहाँ 500 बेड तत्काल बढ़ाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कोविड केयर सेंटर में ठहरने वाले लोगों के लिए सुरक्षात्मक दृष्टि से फ्री में आवश्यक सामग्री की किट दी जायेगी और भोजन की व्यवस्था की जाये।

मुख्यमंत्री ने आदेश दिया कि यहां आक्सीजन सपोर्ट बेड रखे जायें तथा गुणवत्ता युक्त भोजन की व्यवस्था की जाये। मुख्यमंत्री ने दून अस्पताल और कोरोनेशन अस्पताल का भी जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने कोरोनेशन अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी जिलों के अस्पताल में पर्याप्त आक्सीजन है। दवाईयों व अन्य जरूरी उपकरणों की भी पूरी उपलब्धता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *