प्रदेश को मिली दो बहुउपयोगी एम्बुलेंस, सीएम ने जनता को समर्पित की

प्रदेश को मिली दो बहुउपयोगी एम्बुलेंस, सीएम ने जनता को समर्पित की

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ रावत बुधवार को आवास में दो बहु-उपयोगी लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस जनता को समर्पित की। ये बहुउपयोगी एम्बुलेंस नेशनल हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से प्रदान की गई।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस दुर्घटनाओं के समय लोगों की जान बचाने में उपयोगी साबित होंगी। इसके लिए उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना की।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोशिश की जाएगी कि चमोली और उत्तरकाशी की तरह अन्य जनपदों में भी इस तरह की अत्याधुनिक सुविधा से लैस एंबुलेंस की व्यवस्था की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *