सल्ट उपचुनाव में महेश जीना विजयी घोषित

देहरादून। सल्ट उपचुनाव में सत्ताधारी दल बीेजेपी महेश जीना विजयी घोषित हुए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी और कांग्रेस के उम्मीदवार गंगा पंचोली को 4700 वोटों से शिकस्त दी। राजनीतिक जानकार सल्ट उपचुनाव को 2022 विधान सभा चुनाव का सेमीफाइनल बता रहे थे। इस चुनाव को कांग्रेस के बड़े नेता हरीश रावत और सीएम तीरथ रावत के लिए अग्नि परीक्षा भी बताया जा रहा था। सीएम तीरथ के सूबे की कमान संभालने के बाद उपचुनाव में यह पहली जीत है।

रविवार को सुबह मतगणना के दौरान महेश जीना ले लगातार बढ़त बनाये रखी। पांचवे राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस समर्थकों ने दो ईवीएम मशीनों में अलग-अलग रीडिंग होने पर मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाया। जिसके बाद मतगणना का काम कुछ समय तक बाधित रही।

सीएम तीरथ सिंह रावत ने सल्ट विधानसभ उपचुनाव में प्रचंड मतों से जीत हासिल करने पर भाजपा प्रत्याशी महेश जीन को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि महेश जीना स्व० सुरेन्द्र सिंह जीना के अधूरे कार्यो और सल्ट विधानसभा क्षेत्र के चहुमुखी विकास के स्वप्न को साकार करेंगे।

वहीं पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सल्ट उपचुनाव में मिली जीत के लिए महेश जीना शुभकानाएं दी है। उन्होंने कहा कि सल्ट की जनता ने प्रदेश सरकार के विकास कार्यों पर मुहर लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *