सांसद प्रदीप टम्टा सांसद निधि से जारी किए एक करोड़ पैतीस लाख, कोविड नियंत्रण में होगा खर्च

सांसद प्रदीप टम्टा सांसद निधि से जारी किए एक करोड़ पैतीस लाख, कोविड नियंत्रण में होगा खर्च

देहरादून। कोरोना आपदा से निपटने के लिए कांग्रेस नेता और राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा ने एक करोड़ पैंतीस लाख रुपये सांसद निधि से जारी की है। गढ़वाल मण्डल के पांच पर्वतीय जिलों टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग एवं कुमाऊं मण्डल के चार पर्वतीय जिलो अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चम्पावत को प्रदीप टम्टा ने वर्ष 2019 की सांसद निधि से प्रत्येक जिला अस्पताल को 10 लाख रुपये जारी किये हैं। इस निधि का इस्तेमाल कोविड नियंत्रण के लिए किया जाएगा।

सांसद प्रतिनिधि अभिषेक भण्डारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बागेश्वर जिले की विशेष मांग पर 15 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि आक्सीजन प्लांट हेतु जारी की गई है। इसके साथ ही नैनीताल जिले हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल और मेडिकल कालेज को भी आक्सीजन प्लांट 15 लाख की धनराशि जारी की गई है।

सांसद प्रतिनिधि अभिषेक भण्डारी ने बताया कि कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए सांसद प्रदीप टम्टा संगठन के माध्यम से भी विभिन्न क्षेत्रों में सहायता पहुंचा रहे हैं। सांसद प्रदीप टम्टा ने सांसद प्रतिनिधियों से आपदा की इस घड़ी में सक्रिय होकर मदद करने का निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि जिला अस्पतालों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है ताकि जरूरत पड़ने पर सांसद निधि से उचित व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *