कोविड संक्रमित मरीजों के लिए मददगार बने वीसी

देहरादून। कोरोना काल में श्री गुरूराम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डा० यू०एस०रावत पहाड़ के लोगों के लिए मददगार बने है। चमोली जिले के मंगरौली गांव निवासी डा० उदय सिंह रावत कोरोना संक्रमितों के लिए मददगार की भूमिका निभा रहे है। पहाड़ो से रैफर किए गए मरीजों को कुपति द्वारा न केवल बेड उपलब्ध कराए जा रहे हैं अपितु उनको बेहतर चिकित्सा के लिए भी वह सहायता कर रहे हैं। कोरोना के इस विकट घड़ी में अस्पतालों में बैड मिलना मुश्किल हो रहा है। आक्सीजन का संकट अलग से है। पहाड़ांे में बेहतर चिकित्सा सुविधा ना होने के कारण लोग आपात स्थिति में इलाज के लिए देहरादून की शरण ले रहे हैं। ऐसे समय में डा० यूएस रावत चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी समेत दूसरे जनपदों से आए मरीजों की बखूबी सेवा में जुटे हुए हैं।

अभी तक उन्होंने विभिन्न पर्वतीय जनपदों से आए तकरीबन 60 से अधिक कोरोना मरीजों को देहरादून के विभिन्न अस्पतालों में सुविधाएं मुहैया कराई जा चुकी है। डा० रावत कहते है पहाड़ों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं है। लिहाजा कोविड संक्रमित मरीजों को बेहतर सुविधाएं स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने के लिए देहरादून के अस्पतालों में भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनसे जो संभव हो पा रहा है वह कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *