पुण्य तिथि पर पूर्व प्रधान मंत्री स्व० राजीव गांधी को याद किया

पुण्य तिथि पर पूर्व प्रधान मंत्री स्व० राजीव गांधी को याद किया

देहरादून। उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व० राजीव गांधी को उनकी पुण्य तिथि पर याद किया। स्व० राजीव गांधी भारत के सावतें प्रधानमंत्री हुए। वे अब तक भारत के सबसे युवा प्रधान मंत्री बने। 21 मई साल 1991 में एक रैली के दौरान आंतकवादियों ने प्राणघातक हमला कर उनकी हत्या कर दी थी।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने स्व० राजीव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखते हुए 21वीं सदी के लिए भारत को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि स्व राजीव गांधी ने भारत को विश्व के अग्रणी राष्ट्रो की पंक्ति में लाने के लिए बड़ा योगदान दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी ने गरीबों, युवाओं, महिलाओं, दलितों, पिछड़े वर्ग एवं आदिवासियों के सशक्तिकरण के लिये जो काम किया है उसको भारत कभी नहीं भूलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *