सहसपुर विधानसभाः टीम राकेश नेगी पहुंची कुंजा और शाहपुर गांव, मास्क सेनिटाइजर का किया वितरण

सहसपुर विधानसभाः टीम राकेश नेगी पहुंची कुंजा और शाहपुर गांव, मास्क सेनिटाइजर का किया वितरण

सहसपुर: गुरूवार को कांग्रेस के युवा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं जिला नियोजन समिति के सदस्य राकेश सिंह नेगी के नेतृत्व में सहसपुर विधानसभा के तहत ग्राम पंचायत कुंजा और ग्राम पंचायत शाहपुर कल्याण में ग्रामीणों को मास्क सेनिटाइजर और दवाइयां का वितरण किया गया।

कोरोना की इस विकट घड़ी में कांग्रेस नेता राकेश सिंह नेगी और उनकी टीम द्वारा सहसपुर विधान सभा क्षेत्र में गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की लगातार मदद की जा रही है। इस कड़ी में विधान सभा क्षेत्र में गांव-गांव में निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जरूरतमंद परिवारों को राशन किट, मास्क सेनिटाइजर और दवाइयों का वितरण किया जा रहा है। इसके अलावा उनकी टीम लगातार कोरोना महामारी को लेकर जन जागरूकता अभियान चला रही है।

इस दौरान राकेश नेगी ने कहा कोरोना महामारी के चलते अनेक लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ है। प्रदेश सरकार पर किसी भी तरह की उम्मीद करना बेमानी है। इस सरकार ने जनता को उनके हाल पर छोड़ दिया है। व्यापारियों के कारोबार ठप्प हो चुके है। गरीब मजदूरों को मजदूरी तो दूर दो वक्त की रोटी जुटाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान संकट काल में हम सबको जरूरमंद लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।

राकेश नेगी ने कहा कि कोविड महामारी के इस दौर में विधानसभा सहसपुर की बीजेपी सरकार द्वारा लगातार उपेक्षा की जा रही है। क्षेत्र में सरकार ना तो दवाइयों की व्यवस्था कर पाई है और ना ही टीकाकरण का अभी तक पुख्ता इंतजाम कर पाई है। सरकार में जिम्मेदार छवि प्रबंधन में लगे हुए हैं। श्री नेगी ने कहा यह अभियान लगातार जारी रहेगा सहसपुर विधानसभा के हर क्षेत्र में जरूरतमंदों को समय रहते मास्क सैनिटाइजर और ऑक्सीमीटर पहुंचाए जाएंगे।

राकेश सिंह नेगी ने संकल्प लिया है कि समस्त विधानसभा क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को मास्क और सेनिटाइजर निःशुल्क वितरित किया जाएगा।

इस मौके पर समाज सेवी अमित कौशिक, अंकित तोमर, छोटा कश्यप, मुकेश, ब्रिजेश एवं आर्यन छात्र संगठन के पूर्व अध्यक्ष सुमित नेगी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *