जंगलों से लैंटाना होगा साफ, कैम्पा के तहत लगाए जाएंगे चारा प्रजाति के पौधे

जंगलों से लैंटाना होगा साफ, कैम्पा के तहत लगाए जाएंगे चारा प्रजाति के पौधे

देहरादून। उत्तराखण्ड के जंगलों से लैटाना साफ होगा और उसके जगह पर चारा प्रजाति और फलदार वृक्ष लगाएं जाएंगे। इसको लेकर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वन विभाग को निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा है कि पौधों का मिशन मोड़ में रोपण कर जंगलों की गुणवत्ता बढ़ाई जाए तथा वन्यजीवों की के वासस्थल विकसित किये जाये।

प्रमुख वन संरक्षक ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लैंटेना या कुरी के वन क्षेत्रों के हजारों एकड़ क्षेत्रफल में फैलाव से स्थानीय घास प्रजातियाँ प्रभावित हुई हैं। इन क्षेत्रों से लैंटेना या कुरी प्रजाति हटाने संबंधित कार्य योजना तैयार कर घास नर्सरी बनाई जाए। इसके लिए कैंम्पा परियोजना से 38 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है।

प्रमुख वन संरक्षक ने कहा कि इन क्षेत्रों से लैंटेना प्रजाति को हटाकर उसकी जगह स्थानीय घास प्रजाति का रोपण किये जाने से लगभग 5000 हजार लोगों को रोजगार प्रदान होने के साथ-साथ जंगल की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *