सहसपुर विधानसभाः राकेश नेगी ने ग्राम सभा पेलियो में किया जनसम्पर्क, ग्रामीणों को बांटे मास्क-सेनिटाइजर

सहसपुर विधानसभाः राकेश नेगी ने ग्राम सभा पेलियो में किया जनसम्पर्क, ग्रामीणों को बांटे मास्क-सेनिटाइजर

सहसपुर। कांग्रेस के युवा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं जिला नियोजन समिति के सदस्य राकेश सिंह नेगी ने शुक्रवार को ग्राम सभा पेलियो में जनसम्पर्क किया और ग्रामीणों का हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को मास्क सेनिटाइजर का वितरण भी किया।

कोरोना की इस विकट घड़ी में कांग्रेस नेता राकेश सिंह नेगी और उनकी टीम द्वारा सहसपुर विधान सभा क्षेत्र में लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है। इस कड़ी में विधान सभा क्षेत्र में गांव-गांव में निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जरूरतमंद परिवारों को राशन किट, मास्क सेनिटाइजर और दवाइयों का वितरण किया जा रहा है। इसके अलावा उनकी टीम लगातार कोरोना महामारी को लेकर जन जागरूकता अभियान चला रही है।

जनसम्पर्क के दौरान राकेश नेगी ने ग्रामीणों से कोविड सम्मत व्यवहार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मास्क का हमेशा इस्तेमाल करें एवं दो गज दूरी के नियम का पालन करें।

उन्होंने कहा कोरोना महामारी के चलते अनेक लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार भ्रष्टाचार और बयानों में ही मशगूल है। बार-बार कोर्ट की फटकार सुनने के बाद भी प्रदेश में डबल इंजन की सरकार चेतने को तैयार नहीं है। प्रदेश सरकार पर किसी भी तरह की उम्मीद करना बेमानी है।

उन्होंने कहा इस सरकार ने जनता को उनके हाल पर छोड़ दिया है। व्यापारियों के कारोबार ठप्प हो चुके है। गरीब मजदूरों को मजदूरी तो दूर दो वक्त की रोटी जुटाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान संकट काल में हम सबको जरूरमंद लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।

इस दौरान नरेश राना, उमेद रावत, जितेन्द्र नेगी, दिनेश कश्यप, अनिता देवी, उषा देवी, संजना देवी, शशांक मिश्रा, दीपक रावत, आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *