मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने ली अफसरों की बैठक, कहा खाली पदों पर जल्द करें भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने ली अफसरों की बैठक, कहा खाली पदों पर जल्द करें भर्ती

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीजापुर अतिथि गृह में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिये कि राज्य में विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाय। भर्ती प्रक्रिया के में तेजी लाने के साथ ही पूरी भर्ती प्रक्रिया के लिए निश्चित समय सीमा तय की जाय।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत भर्ती प्रक्रियाओं में अधिकतम आयु में एक साल छूट प्रदान करने के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेशवासियों को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ना राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में है। अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए पूरी योजना बनाई जाय।

उन्होंने कहा कि कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी पुख्ता व्यवस्थाएं रखी जाए। सीएचसी एवं पीएचसी स्तर तक ऑक्सीजन कन्संट्रेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाय।
इस अवसर पर मुख्य सचिव ओमप्रकाश, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनन्द वर्द्धन, सचिव अमित नेगी, शैलेश बगोली, सौजन्या, एस.एन. पाण्डेय, विशेष सचिव डा० पराग मधुकर धकाते, अपर सचिव अरूणेन्द्र चौहान, सचिव अधीनस्थ सेवा चयन आयोग संतोष बडोनी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *