उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन ने जताया सीएम पुष्कर धामी का आभार, कहा ऊर्जा मंत्रालय की जिम्मेदारी मंत्री को देना साहसिक फैसला

उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन ने जताया सीएम पुष्कर धामी का आभार, कहा ऊर्जा मंत्रालय की जिम्मेदारी मंत्री को देना साहसिक फैसला

देहरादून। मंगलवार को नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी सरकार के कैबिनेट मंत्रियों को मंत्रालय आवंटित कियेे। इस अवसर पर उत्तराखण्ड उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन सभी कैबिनेट मंत्रियों को शुभकामनाएं दी।

उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष विनोद कवि ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिये मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड गठन के 21 वर्षों में पहली मर्तबा मुख्यमंत्री ने किसी मंत्री को ऊर्जा मंत्रालय की जिम्मेदारी देने का सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का इस साहसिक कदम के लिए आभार प्रकट किया।

विनोद कवि ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटद्वार विधायक हरक सिंह रावत को ऊर्जा मंत्री की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा मंत्रालय का जिम्मेदारी मिलने पर उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन की ओर से ढेर सारी बधाइयां एवं शुभकामनाए।

उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष विनोद कवि ने कहा कि संगठन को पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत के नेतृत्व में ऊर्जा विभाग देश के सभी बिजली विभागों/निगमों/कंपनियों को पछाड़ते हुए विद्युत उत्पादन, पारेषण व वितरण के के क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा कि संगठन को यह विश्वास है कि ऊर्जा मंत्री, हरक सिंह रावत ऊर्जा के तीनों निगमों में उपनल के माध्यम से वर्षों से कार्यरत संविदा कर्मचारियों की नियमितीकरण एवं समान कार्य समान वेतन की मांग को न्यायालय के निर्णयानुसार पूरा करेंगे। साथ ही ऊर्जा निगमों में कार्यरत नियमित कर्मचारियों की पूर्ववर्ती एसीपी (9-14-19) की मांग को भी पूरा करेंगे।

उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन राज्य के नवनियुक्त मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री को विश्वास दिलाता है कि ऊर्जा का प्रत्येक संविदा कर्मी एवं नियमित कर्मी राज्य के सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्रदान करने में राज्य सरकार के साथ पूर्ण सहयोग करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *