देहरादून। उत्तराखण्ड की राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-जुहा की बधाई दी है। उन्होंने अपने कहा है कि ‘ईद-उल-जुहा’ त्याग एवं ईश्वर के प्रति समर्पण का त्यौहार है।
यह मानव कल्याण, सेवा एवं जरूरतमंदों की सहायता की प्रेरणा देता है। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कामना की है कि ‘ईद-उल-जुहा’ का पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व खुशहाली लाएगा।
