हरेला पर्व पर वृक्षारोपण अभियान सफल बनाने पर डॉ० पसबोला को मिला सम्मान

हरेला पर्व पर वृक्षारोपण अभियान सफल बनाने पर डॉ० पसबोला को मिला सम्मान

देहरादून। आयुर्वेद चिकित्सक डॉ० डी० सी० पसबोला के वृक्षारोपण के क्षेत्र में इस बहुमूल्य एवं अतुलनीय योगदान हेतु उन्हें आयुर्विजन ग्रुप द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया है उत्तराखंड में हरेला का का त्यौहार मनाया जा रहा है। हरेले का त्यौहार मूल रूप से उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं मंडल में मनाया जाता है। जैसे जैसे यह हरेला अन्य क्षेत्रों में भी प्रसिद्ध होने लगा तो उत्तराखंड के अन्य इलाकों में भी हरेले का त्योहार मनाया जाने लगा है। ये त्यौहार उन्नति, प्रगति, सुख शांतिए इत्यादि का प्रतीक है।

इसी क्रम में द्वारा 16 जुलाई को हरेला पर्व के अवसर पर प्रदेश स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान को सफल बनाने में प्रदेश के समस्त कार्मिकों द्वारा अपना योगदान दिया गया।

डॉ० पसबोला ने जानकारी देते हुए बताया कि वृक्षारोपण कर प्रदेश के समस्त कार्मिकों द्वारा समाज में प्रकृति पूजन एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया है।

इससे कुछ दिन पूर्व 12 जुलाई को भी डॉ० पसबोला द्वारा ष्एक पेड़. पुरानी पेंशन के नामष् पर राष्ट्रीय स्तर पर भी वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया था। जिसमें राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में प्रदेश ही नहीं, अपितु सम्पूर्ण देश के एन पी एस कार्मिकों से पुरानी पेंशन बहाली हेतु एक संकल्प वृक्ष लगाने का आवाह्नन किया गया था। वृक्षारोपण का यह कार्यक्रम भी सफल रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *