पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र रावत ने इठारना गांव में जनसम्पर्क किया

पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र रावत ने इठारना गांव में जनसम्पर्क किया

डोईवाला। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत लगातार जनसमस्याओं को लेकर सक्रिय है। रविवार को उन्होंने इठारना में जनसम्पर्क किया और ग्रामीणों से उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने इठारना शिव मंदिर में पहुंच कर वटवृक्ष का वृक्षारोपण किया।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि हमारी सरकार ने हमेशा से क्षेत्र विकास, समाज विकास, एवं राष्ट्र विकास की सोच के साथ कार्य किया है। हमारी सरकार ने कालवन जैसे गांव में जहां पर बहुत कम संख्या में लोग रह रहे हैं एवं उन्हें सड़क मार्ग की सुविधा नहीं थी। उन्हें 13 किलोमीटर की सड़क देकर शहर के साथ जोड़ने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि विकास को लेकर कभी भी वोट की राजनीति नहीं की। भारतीय जनता पार्टी हमेशा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ कार्य करती है। प्रदेश सरकार क्षेत्र प्रदेश एवं देश में पूर्ण रूप से राष्ट्रहित में कार्य कर रही है एवं निरंतर करती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *