ट्वीटर इण्डिया को है ‘मैं भी राहुल हूं कम्पैन से परहेज!

ट्वीटर इण्डिया को है ‘मैं भी राहुल हूं कम्पैन से परहेज!

देहरादून। ऐसा लगता है कि ट्वीटर इण्डिया को मैं भी राहुल कम्पैन से परहेज है। कुछ दिन पहले ट्वीटर ने कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी का ट्वीटर अकाउंट को निलम्बित कर दिया था। जिसको लेकर कांग्रेसियों ने ट्वीटर इण्डिया के खिलाफ प्रदर्शन किया था। और इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला बताया था।

वहीं उत्तराखण्ड से जुड़े बड़े कांग्रेसी नेताओं पर भी टवीटर इण्डिया इस कैम्पेन को लेकर टेढ़ी नजर किये हुए है। हाल ही में मैं भी राहुल कैम्पेन को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदिया का ट्वीटर एकाउंट भी निलम्बित कर दिया था हालांकि बाद में इसको बहाल कर दिया गया।

वहीं कांग्रेस के बड़े नेता और पार्टी महासचिव हरीश रावत का भी ट्वीटर इण्डिया ने अकाउंट निलबित कर दिया है। हरीश रावत ने इस की जानकारी फेसबुक के माध्यम से से दी। उन्होंने इसको लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि #लोकतंत्र में मुझे चुप कराने की कोशिश की जा रही है। मैंने एक मुहिम के तहत #मैं_भी_Rahul हूंँ को लेकर एक दलित परिवार का जिक्र करते हुये एक ट्वीट किया था, Twitter इंडिया ने मेरा #Twitter अकाउंट – http://www.twitter.com/harishrawatcmuk ब्लॉक्ड कर दिया है, इस शर्त के साथ कि आप #मैं_भी_राहुल वाले ट्वीट को डिलीट कीजिये और अपना अकाउंट चालू करिये।

श्री Rahul Gandhi जी ने एक दलित पीड़ित परिवार से मिलने गये, उनके दु:ख को बांटने गये जो सत्ता पक्ष के लोगों भाया नहीं। क्योंकि लाखों लोगों ने राहुल जी द्वारा परिवार का जिक्र करते हुये ट्विटर में एक #Tweet किया, उस ट्वीआवाज देश की #जनता ने अपना रोष व्यक्त किया, अपनी आवाज उठाई, कुछ लोगों ने ऑनलाइन उठाई, कुछ लोगों ने ऑफलाइन उठाई जो लोकतंत्र में सबका अधिकार है। अभी 3 दिन बाद 15 अगस्त को भारत का #स्वतंत्रता_दिवस आ रहा है, यह भारत का राष्ट्रीय त्यौहार है। सन् 1947 में इसी दिन भारत के निवासियों ने #ब्रिटिश_शासन से स्वतंत्रता प्राप्त की थी। लेकिन यहां हमारा अधिकार छीना जा रहा है, अभिव्यक्ति की आजादी क्यों छीनी जा रही है? #पत्रकार_बंधुओं को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए क्योंकि वो हमारे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं, इस बात को प्रमुखता से उठाएं, क्या लोकतंत्र में किसी पीड़ित से मिलना, उसकी आवाज बन्ना पाप है?
#Twitter_इंडिया और भारत का #संविधान लोकतंत्र में क्या इतना कमजोर हो गया है कि अभिव्यक्ति की आजादी/स्वतंत्रता, उसका अधिकार छीन लिया जा रहा है?
क्या #भाजपा, राहुल जी के ट्रेंड होते हुए ट्वीट से इतना डर गई है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *